होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ANUPPUR NEWS : बड़ी खबर ! अनूपपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराई पिकअप, एक युवक की मौत, 6 घायल

ANUPPUR NEWS : बड़ी खबर ! अनूपपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराई पिकअप, एक युवक की मौत, 6 घायल

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की पिकअप से टक्कर होने के चलते एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद से मौके पर जहां चीख पुकार मच गई। तो वही आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

चचाई की रेल लाइन पर हुआ हादसा 

घटना अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र की है। दरअसल, अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र चचाई से निकली लोको ट्रेन कोयला लेने के लिए बंगवार-संगमा साइडिंग की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेल लाइन पार कर रही पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। पिकअप में सवार सभी सात लोग डीजे का सामान संजय नगर में छोड़कर वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। बताया गया कि रेल क्रॉसिंग पर फाटक नहीं था।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी 

इस दुखद हादसे में चकेठी निवासी रवि पिता स्वर्गीय लाल बर्मन (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में अर्जुन पिता बाबूलाल कोल (17), विकास पिता ओमप्रकाश सिंह (22), शिवम पिता रामकुमार बैगा (18), कन्हैया पिता रामखेलावन बर्मन (25), करन पिता काशीराम कोल (19) और राजेश पिता सरजू सिंह (26), सभी निवासी चकेठी, घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिर धड़ से हुआ अलग 

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। पिकअप में फंसे शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर देर रात SDM प्राशी अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। वही मृतक के परिजन एक भाई को पावर हाउस में नौकरी दिलाने की मांग कर रहे हैं। 

 

 


संबंधित समाचार