जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 24 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा 26 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे।
तीन दिन संघ के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
दौरे के पहले दिन 24 अक्टूबर को डॉ. भागवत महानगर के मुख्य शिक्षकों और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद वो 25 अक्टूबर को वे महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे। तो वहीं, 26 अक्टूबर को महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के साथ बैठक करेंगे।
कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा
इन बैठकों में संगठन की गतिविधियों, मौजूदा परिस्थितियों और भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उनके दौरे को लेकर संघ के कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।