होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MAIHAR NEWS : मैहर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मां शारदा के किए दर्शन

MAIHAR NEWS : मैहर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मां शारदा के किए दर्शन

मैहर : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर व कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर  मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में जहां उत्साह देखने को मिला। तो वही धीरेंद्र शास्त्री ने मां शारदा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मैहर में पहली बार हो रहा सनातन संवाद कार्यक्रम

इतना ही नहीं मैहर में पहली बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन संवाद कार्यक्रम कर रहे है। जिसका आयोजन केजेएस आवासीय परिसर में किया गया है। जहां पंडित जी सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

सुरक्षा में 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात 

एक दिवसीय इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। तो वही 800 जवानों की तैनाती भी की गई है। 


संबंधित समाचार