होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! भेड़ाघाट में नाव संचालन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें वजह

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! भेड़ाघाट में नाव संचालन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें वजह

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित भेड़ाघाट एक प्रसिद्ध टूरिज्म है। जहां चपटानों के बीच गिरते पानी और वादियों की खूबसूरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। ताकि परिजनों और दोस्तों के साथ कुछ सुकून के पल बीता सके। लेकिन इस बार पर्यटकों को रोपवे, नौका-विहार का आनंद भी नही ले सकेंगे। क्योकि प्रशासन ने भेड़ाघाट सहित नर्मदा नदी में नौका संचालन पर अस्थाई रोक लगा दी है। 

15 जून से 15 अक्टूबर तक लगी रोक

दरअसल, बारिश के सीजन में भेड़ाघाट पर हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जबलपूर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत भेड़ाघाट सहित नर्मदा नदी में नौका संचालन पर 15 जून से 15 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई है। तो वही 15 सितंबर के बाद नाव परिचालन सामान्य होगा। 

नदियों में जल स्तर बढ़ने का खतरा

बता दें कि हर साल मानसून को देखते हुए नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। दरअसल, बारिश के चलते नदियों में जल स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। इस दौरान कोई हादसा न हो जाए। इसलिए यह प्रतिबंद लगाया जाता है। 


संबंधित समाचार