बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बलरामपुर जिले के लिए अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में कुल 17 पदाधिकारियों का चयन किया गया है। पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
कार्यकारिणी में इनके नाम शामिल :
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस कार्यकारिणी में ओमप्रकाश जायसवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अजित सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा कमला राम, तारावती सिंह, बलवंत सिंह, आनंद जायसवाल, शशिकला भगत, संजय सिंह, भानु प्रकाश दीक्षित, शर्मिला गुप्ता, बसंती भगत, पूजा कश्यप, राम कुमार कुशवाहा, सुबोध विश्वास, अवधेश पैकरा, प्रवीण अग्रवाल और दीनानाथ यादव को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।