पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हत्याओं का सिलसिला रूक नहीं रहा है। उत्तर दिनाजपुर के इटहार में हमलावरों ने भाजपा पार्टी की युवा शाखा के नेता मिथुन घोष (Mithun Ghosh) की गोली मारकर हत्या कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने हत्या का आरोप टीएमसी (TMC) पर लगाया है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर दिनाजपुर जिले के इटहार में हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
@BJYM VP Uttar Dinajpur dist. Mithun Ghosh has been shot dead by assailants at Itahar. This is TMC's handiwork written all over it. The bloodthirsty antisocial hound dogs who executed their master's orders would be taken to task when the tide turns.
— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) October 17, 2021
We won't forget Mithun Ghosh. pic.twitter.com/V819egcHHt
यह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की करतूत है। आगे लिखा कि खून के प्यासे असामाजिक शिकारी कुत्ते, जिन्होंने अपने मालिक के आदेश पर घटना अंजाम दिया, सही वक्त आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि हम मिथुन घोष को नहीं भूलेंगे।