होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में सिंधिया के कार्यक्रम में हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, दिखाएं काले झंडे

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में सिंधिया के कार्यक्रम में हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, दिखाएं काले झंडे

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर दौरे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई। मामला गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित बेला की बावड़ी का बताया जा रहा है, जहां कुशवाहा समाज के छात्रावास के भूमिपूजन कार्यक्रम में सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

सिंधिया को मुख्य अतिथि बनाए जाने कार्यकर्ता थे नाराज 

बताया जा रहा है कि सिंधिया को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता नाराज थे। इसी दौरान ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा के समर्थकों और सिंधिया समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झूमाझटकी और मारपीट की स्थिति बन गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झूमा झटकी

हंगामे के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के सामने काले झंडे भी दिखाए। खास बात यह रही कि जब मंच से सिंधिया संबोधित कर रहे थे, उसी समय बाहर कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा।

पुलिस ने किया हस्तक्षेप

स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और बल प्रयोग करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।


संबंधित समाचार