होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : संत रविदास की 650वीं जयंती पर BJP निकालेगी सामाजिक समरसता यात्रा, शिवपुरी और सागर से शुरू होगा अभियान

MP NEWS : संत रविदास की 650वीं जयंती पर BJP निकालेगी सामाजिक समरसता यात्रा, शिवपुरी और सागर से शुरू होगा अभियान

भोपाल। संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता यात्रा निकालने जा रही है। पार्टी की ओर से ये यात्राएं 25 से 30 नवंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके तहत दो प्रमुख यात्राओं की शुरुआत मध्यप्रदेश के शिवपुरी और सागर से होगी।

शिवपुरी और सागर से निकलेंगी 2 यात्राएं

जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी से निकलने वाली यात्रा इटावा तक पहुंचेगी, जबकि सागर से शुरू होने वाली दूसरी यात्रा कानपुर तक जाएगी। इन यात्राओं के माध्यम से सामाजिक एकता, समानता और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

शिवपुरी से इटावा और सागर से कानपुर तक जाएंगी यात्राएं 

वहीं, सामाजिक समरसता अभियान के अगले चरण में 26 नवंबर से 15 जनवरी तक छात्रावास संपर्क कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न छात्रावासों में पहुंचकर संपर्क और संवाद किया जाएगा।बीजेपी इस अभियान के जरिए सामाजिक समरसता को मजबूत करने और संत रविदास के संदेशों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने की तैयारी में है।


संबंधित समाचार