भोपाल : 18 और 19 जुलाई को ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया। यह दो दिवसीय बैठक मानसून सत्र से पहले होने वाली थी। लेकिन दतिया उपचुनाव को देखते हुए तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अभी तक नई तारीखों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पार्टी का कहना है कि जल्द ही बैठक का आयोजन किया जायेगा।
बैठक का आयोजन ओरछा में ही कराया जाएगा
यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होने वाली थी। जिसमें संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति पर व्यापक चर्चा होनी थी। बता दें कि बदलाव सिर्फ बैठक की तारीखों में हुआ है जगह में नहीं। बैठक का आयोजन ओरछा में ही कराया जाएगा।
दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र को प्राथमिकता
इस बैठक में पूरे राज्य से पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, राजनीतिक प्रस्तावों और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी आलाकमान की ओर से अभी दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके चलते कार्यसमिति की बैठक के समय में बदलाव किया है।