भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रैली करेगी भाजपा
पार्टी के कार्यक्रम के मुताबिक, 30 अक्टूबर को इंदौर, 2 नवंबर को जबलपुर और 3 नवंबर को भोपाल में रैली निकाली जाएगी। जबलपुर में कार्यक्रम दोपहर 3 बजे गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक से शुरू होगा, जबकि भोपाल में अटल पथ पर सुबह 10 बजे रैली आयोजित करने की तैयारी है।
एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य
भाजपा ने प्रत्येक शहर में एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रैली में शामिल होने वाले लोगों का पंजीयन क्यूआर कोड के माध्यम से कराया जा रहा है। पंजीयन के दौरान नाम, मोबाइल नंबर, लिंग और निवास स्थान की जानकारी दर्ज करनी होगी।
खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का अभियान
यह अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में चलाया जा रहा है। भाजपा जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर अपने संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की योजना बना रही है।