होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP सांसद का दावा, झारखंड के 1800 स्कूलों का हो रहा इस्लामीकरण, रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी

BJP सांसद का दावा, झारखंड के 1800 स्कूलों का हो रहा इस्लामीकरण, रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी

नई दिल्ली : शुक्रवार को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सनसनी मचा दी ये बोल कर की झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया है। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है।

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड उसे रास्ता दे रहा है, इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) से कराई जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, उन्होंने आगे कहा कि यह घटना प्रमाण है कि देश 'इस्लामीकरण' की तरफ बढ़ रहा है। दुबे ने कहा कि 'मैं झारखंड राज्य में हो रहे इस्लामीकरण की ओर ध्यान दिला रहा हूं। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। बांग्लादेश निकट है और इसलिए ऐसा हो रहा है।

 


संबंधित समाचार