रायपुर: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति के बाद की गई है।
प्रदेश स्तर पर 35 पदाधिकारियों की नियुक्ति
जारी सूची के मुताबिक प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 35 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
इन नेताओं को सौंपी गई उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर जिन नेताओं को नियुक्त किया गया है, उनमें— रजिया खान, गगनदीप सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, स्वर्ण सिंह सलूजा, शेख इरफान और सैयद तसिर रजा के नाम शामिल हैं।
कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्य भी घोषित
इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति और जिला स्तर की कार्यसमिति की भी घोषणा की गई है। जिला कार्यसमिति में 54 सदस्य, जबकि प्रदेश स्तर पर 21 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।