होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: जबलपुर में BJP को झटका, अभय प्रताप सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

MP POLITICS: जबलपुर में BJP को झटका, अभय प्रताप सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर के राजनीतिक गलियारों से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी के वरीष्ठ नेता अभय प्रताप सिंह ने अपनी पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बताया जा रहा है कि अभय ने पार्टी की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया। 

अभय प्रताप सिंह बरगी विधायक नीरज सिंह के चचेरे भाई 

अभय के बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने के चलते पार्टी को जहां बड़ा झटका लगा है। तो वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें पार्टी का गमछा देकर सदस्यता दिलाई। बता दें कि अभय प्रताप सिंह, बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज सिंह के चचेरे भाई हैं। 

अभय का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

इधर, पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभय का भव्य स्वागत किया। तो वही अब राजनीतिक जानकारों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि अभय प्रताप सिंह के कांग्रेस में शामिल ओने के बाद क्षेत्र की सियासत पर क्या असर पड़ता है।


संबंधित समाचार