होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : BJP ने दतिया उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा, आशुतोष तिवारी को दिया टिकट

BREAKING NEWS : BJP ने दतिया उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा, आशुतोष तिवारी को दिया टिकट

Ashutosh Tiwari BJP candidate for Datia by-election भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दतिया उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। जबकि नरोत्तम मिश्रा को इस बार चुनाव से दूर रखा गया है। नाम की घोषणा होने के बाद से प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। 

आशुतोष तिवारी लंबे समय से संघ से जुड़े हुए

बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन का फॉर्म खरीदा था। लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाने की जगह में आशुतोष तिवारी को  प्रत्याशित घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आशुतोष तिवारी लंबे समय से संघ से जुड़े हुए है। 

मैं छोटा सा कार्यकर्ता हूं - आशुतोष तिवारी

इधर, टिकट मिलने पर दतिया सीट से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा, ''मैं छोटा सा कार्यकर्ता हूं, मुझे पार्टी ने टिकट दिया है इसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं. नरोत्तम मिश्रा हमारे वरिष्ठ नेता हैं, वो प्रचार भी करेंगे। 

कांग्रेस कैंडिडेट्स के नाम पर टिकी सभी की नजरे

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने जहां आज बैंक फ्रॉड केस में राजेंद्र भर्ती की सजा बरकरार रखी है। तो वही फैसले के कुछ समय बाद ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। ऐसे में अब सभी की नजरे कांग्रेस के कैंडिडेट के नाम कर टिकी हुई है कि इस बार कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाता हैं।

उपचुनाव 30 जुलाई को होगे

दतिया उपचुनाव 30 जुलाई को होने वाला है। जिसके नतीजे 04 जुलाई को घोषित किए जायेंगे। तो वही नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। दतिया उपचुनाव को लेकर आगामी दिनों में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।


संबंधित समाचार