होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

फ्लाईओवर पर गंभीर रूप से घायल पड़ा था बाइक सवार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

फ्लाईओवर पर गंभीर रूप से घायल पड़ा था बाइक सवार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे फ्लाईओवर पर बाइक सवार एक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम गुलाम मुस्तफा (41) है। यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है कि बाइक डिवाइडर से टकराई थी या फिर किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गुलाम मुस्तफा सुंदर नगरी नंद नगरी इलाके में सपरिवार रहता था। परिवार में पिता आरिक अली समेत अन्य सदस्य हैं। सुंदर नगरी के रहने वाले भूरा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात को घर लौट रहा था।

इस दौरान उसने आनंद विहार रेलवे फ्लाईओवर पर एक बाइक युवक घायल पड़ा है। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। वह तुरंत एक गाड़ी से उसे लेकर जीटीबी अस्पताल गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक की शिनाख्त गुलाम मुस्तफा के रूप में हुई।


संबंधित समाचार