होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SI Bharti 2026: बिहार पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर निकाली भर्ती, 9 अगस्त से पहले करें आवेदन

SI Bharti 2026: बिहार पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर निकाली भर्ती, 9 अगस्त से पहले करें आवेदन

Bihar Daroga Vacancy 2026: युवाओं के लिए पुलिस विभाग में शामिल होने का सुनहरा मौका, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग के तहत पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 9 अगस्त तक जारी रहेंगे। इच्छुक और योग उम्म्मीद्वार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू कर दी गई है। 

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-

अनारक्षित कैटेगरी-60
EWS कैटेगरी- 15
अति पिछड़ा- 27
एससी कैटेगरी- 24
पिछड़ा वर्ग- 18
पिछड़े वर्ग की महिला-04
एससी कैटेगरी- 2

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को 1 अगस्त 2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए.

आयु सिमा 

कैंडिडेट की उम्र न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए . सामान्य वर्ग की महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल और एससी/एसटी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 साल है.

चयन प्रक्रिया और पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा. इसके अलावा फिजिकल टेस्ट भी होगा.

आवेदन शुल्क

पुरुष - महिला सहित सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

 


संबंधित समाचार