होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BIHAR ACCIDENT : नशे में चूर ट्रक ड्राईवर ने 30 लोगो को रौंदा, 8 लोगो की घटनास्थल पर हुई मौत, नेवतन की पूजा के वक्त हुआ हादसा

BIHAR ACCIDENT : नशे में चूर ट्रक ड्राईवर ने 30 लोगो को रौंदा, 8 लोगो की घटनास्थल पर हुई मौत, नेवतन की पूजा के वक्त हुआ हादसा

BIHAR :  बिहार में लोग रविवार की रात को सुल्तानपुर गांव के पास लोग नेवतन की पूजा के लिए पीपल पेड़ के निचे एकत्रित होकर पूजा कर रहे थे। सड़क किनारे पर हि पूजा स्थल बनाया गया था। लगभग पूजा समाप्त हो चुकी थी, लोग अपने घर को वापस लौटने के लिए देख रहे थे तभी हाजीपुर से महनार की तरफ एक तेज रफ़्तार ट्रक आ रही थी।

READ MORE : खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय मे शूट हो रही फिल्म शबरी का मोहन, 1947 के जमाने की होगी फिल्म

जिसका ड्राईवर नशे में चूर था। यह अनियंत्रित ट्रक देखते ही देखते लोगो को रौंदते चला गया। उस वक्त ट्रेन की रफ़्तार लगभग 120 के करीब थी। इस हादसे में मौके पर ही 8 लोगो की मौत हो गयी है जिसमे से 6 बच्चे हैं। मरने वालों में सभी की उम्र 20 साल से कम है। हादसे के बाद गैस कटर से ट्रक को काटकर मृतकों को निकाला गया। ज्यादातर बच्चे ट्रक और पेड़ के बीच में फंसे थे।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक  

प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना पर दुख जताया। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर शोक जताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश दिए।

READ MORE : छतरपुर जिले के एक तालाब में श्रद्धा का सिर ढूंढ रही पुलिस, कल आफताब का होगा नार्को टेस्ट

 


संबंधित समाचार