होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BIG BREAKING, DILLI POLICE ARREST PRIYANKA : प्रियंका हुईं गिरफ्तार, दिल्ली में सांसदों से मारपीट

BIG BREAKING, DILLI POLICE ARREST PRIYANKA : प्रियंका हुईं गिरफ्तार, दिल्ली में सांसदों से मारपीट

DELHI : महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया। ये सरकार नौजवानों के भविष्य को बिगाड़ने का काम कर रही है। हम महंगाई और बेरोजगारी पर आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन हमें निशाने पर लिया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला था। आज उनकी पार्टी महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में आंदोलन कर रही है। इसके बाद वह कांग्रेस के हल्ला बोल प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर जा रहे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने उनको हिरासत में ले लिया, उनका कहना था, यहां धारा 144 लागू है और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। हमने उनको सूचित भी किया था लेकिन वे नहीं माने इसलिए हमने उनको हिरासत में लिया है। इस बीच राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कई सांसदों से पुलिस ने मारपीट भी की है।

राहुल की गिरफ़्तारी के बाद AICC मुख्यालय के बाहर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी उठ गईं और राष्ट्रपति भवन की और कूच कर दिया उनके साथ सैंकड़ो कार्यकर्त्ता और कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं समेत पूरे देश से आए सांसद विधायक भी थे। इसी दौरान एक पुलिस बेरिकेड लांघने पर प्रियंका को भी हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ''हम शांति से राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे। रैली में सभी लोग राज्यसभा और लोकसभा के सांसद हैं मगर हमें जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर हम यहां हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है।'' उन्होंने आगे कहा, ''हमारा काम ये सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित हो। हमारा काम जनता के विषयों को उठाना है और हम अपना काम कर रहे हैं।''

 


संबंधित समाचार