होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भोपाल में खूनी वारदातों से मचा हड़कंप ! एक दिन में दो मर्डर, कहीं पत्थर से कुचला सिर तो कहीं जंगल में मिली लाश

भोपाल में खूनी वारदातों से मचा हड़कंप ! एक दिन में दो मर्डर, कहीं पत्थर से कुचला सिर तो कहीं जंगल में मिली लाश

भोपाल : राजधानी भोपाल में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन प्रदेशभर में हो रहे लूटपाट, मर्डर, रेप, एक्सीडेंट की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की नींद जहां उड़ा दी है। तो वही हत्या का 2 सनसनी खेज मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां 24 घंटे के अंदर 2 अलग अलग जगहे हुए मर्डर की जांच पुलिस कर रही है।

मालीखेड़ी में पत्थर से कुचलकर हत्या

पहली वारदात मालीखेड़ी स्थित नगर निगम की मल्टी के पास हुई। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है।

काम की तलाश में निकले युवक की हत्या

दूसरी घटना में रायसेन से रोजगार की तलाश में निकले रमेश बंजारा का शव जंगल में मिला। वह दो दिन पहले घर से निकला था। उसका शव ग्राम बोगनिया और पुरा छिंदवाड़ा के बीच लाल तालाब के पास बरामद हुआ।

मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान

मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई। परवलिया सड़क थाना पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों के आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।


संबंधित समाचार