होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : आरओ वाटर से नहीं बनाई जा रही बर्फ सफेद रंग में बिक रहा अखाद्य बर्फ

Bhopal News : आरओ वाटर से नहीं बनाई जा रही बर्फ सफेद रंग में बिक रहा अखाद्य बर्फ

भोपाल। राजधानी की ज्यादातर बर्फ फैक्ट्री में नॉन पोरटेबल वाटर से अखाद्य बर्फ बनाई जा रही है, जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों में किया जा रहा है, जिससे आम लोगों की सेहत को खतरा बना हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अखाद्य और खाद्य बर्फ भौतिक रूप से दिखने में एक समान होती है। जिसकी वजह से एफएसएसएआई ने यह निर्धारित किया है कि ऐसी अखाद्य बर्फ बनाने के दौरान उसमें फूड कलर मिलाया जाए। जिससे अखाद्य बर्फ की आमजन को आसानी से पहचान हो सके, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस सीजन में एक भी बार बर्फ फेक्टिरियों की जांच नहीं की है, जिसकी वजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। 

 जिससे इसकी पहचान अलग से हो सके

आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने सभी कलेक्टरों को अखाद्य बर्फ में फूड कलर इंडिगो केरामाईन या ब्रिलिएंट ब्लू को 10 पीपीएम तक मिलाया जाने के आदेश दिए थे, जिससे इसकी पहचान अलग से हो सके। साथ ही इसके खिलाफ अभियान चलाया जाए। बावजूद अब तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाने की जरूरत नहीं समझी, जिससे शहर में अखाद्य बर्फ को खाने के लिए बेचा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे का कहना है कि टीम बनाकर बर्फ फैक्टि्रयों की जांच की जाएगी। जांच के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। 

शहर में बर्फ बनाने की 5 फैक्टि्रयां  

शहर में 5 फैक्टि्रयों से रोजाना 250 क्विंटल के करीब बर्फ बनती है, जिनकी संख्या शादियों के समय 1 हजार क्विंटल तक पहुंच जाती है। इनमें से 80 प्रतिशत सीधे इन दुकानों तक पहुंच जाती है। शहर में सिर्फ दो ही जगह खाने योग्य बर्फ बनती है टॉप एन टाउन और कोलार में। यहां भी सिर्फ आईस क्यूब ही बनाई जाती है। 


संबंधित समाचार