
भोपाल : मध्यप्रदेश के चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक प्रियंका पेंची ने गुना SP पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई। भाजपा विधायक प्रियंका पेंची का कहना है कि महिला होने कारण गुना एसपी अंकित सोनी और एसडीओपी मुझे लगातार मानसिक प्रताड़ित कर रहे हैं। इतना ही नहीं फरयादी महिला ने आगे कहा कि चाचौड़ा में मनमानी तरीके से तबदला हो रहे है। इस संबंध में सीएम मोहन को भी पत्र लिखा मामले से अवगत करवाया गया।
29 मई को सीएम मोहन को लिखा पत्र
दरअसल मामला प्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा से बीजेपी विधायक और एसपी का है। जहां विधायक प्रियंका पेंची ने गुना एसपी अंकित सोनी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 29 मई को सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिख इसकी शिकायत की है। पत्र में चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के थानों में प्रभारी मंत्री या विधायक की सलाह के बिना तबादले का आरोप लगाया है।
बीजेपी के कई जनप्रतिनिधि
गुना एसपी पर आरोप लगाने वाली विधायक प्रिंयका पेंची आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंची। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रियंका मीणा पेंची ने कहा- यह मेरी परेशानी नहीं है कार्यकर्ताओं की परेशानी है। मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात को रखा है। भाजपा हमेशा महिलाओं को सम्मान देती है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखते रहते हैं। मामले को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- सरकार जनप्रतिनिधियों का लगातार अपमान कर रही है। कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव किया है। बीजेपी के कई जनप्रतिनिधि आज भी असंतोष में है।
जानें कौन हैं चाचौड़ा विधायक
- चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची BJP के टिकट से चुनाव जीतने वाली सबसे कम 31 साल की उम्र की पहली MLA हैं।
- 2023 विधानसभ चुनाव में BJP से पूर्व विधायक ममता मीणा (former MLA Mamta Meena) की जगह प्रियंका पेंची को टिकट दिया था।
- पहली ही बार में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह (Congress leader Laxman Singh) को 61 हजार से ज्यादा वोटो से हराया था।
- पांच बार के लोकसभा सदस्य, तीन बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) के भाई हैं।
- प्रियंका इंजीनियर की पढ़ाई कर चुकी हैं।
- पति प्रद्युमन सिंह आईआरएस अधिकारी (IRS Officer Pradyuman Singh) हैं।
- चुनाव के लिए दिल्ली छोड़कर चांचौड़ा आई थीं।