होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BIG BREAKING : भोपाल के JK हॉस्पिटल-यूनिवर्सिटी सहित इन जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 21 बम होने का दावा

BIG BREAKING : भोपाल के JK हॉस्पिटल-यूनिवर्सिटी सहित इन जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 21 बम होने का दावा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के विभिन जगहों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। जिसमे JK हॉस्पिटल-यूनिवर्सिटी सहित अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कार्यालय का नाम शामिल हैं। 

धमकी मिलने से शहरभर में मचा हड़कप

धमकी मिलने से शहरभर में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सभी जगहों को खाली करवा कर जांच की। लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। हालांकि पुलिस और साइबर विभाग की टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

बिल्डिंगों और कॉलेजो को करवाया गया खाली

इधर, आधिकारिक साइट पर आए मेल पर अज्ञात व्यक्ति ने लिखा कि जौहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) कॉलेज में सीरियल ब्लास्ट होंगे। इतना ही नहीं धमकी में संगीद्ध व्यक्ति ने 21 बम होने का दावा भी किया।  मेल सामने आने के बाद सभी जगहों में जहां हड़कप मच गया। तो वही तत्काल प्रभाव से जेके अस्पताल की दोनों बिल्डिंगों और कॉलेजो को खाली करवाया गया , लेकिन धमकी सिर्फ कोरी साबित हुई। 

पीपुल्स यूनिवर्सिटी, नापतौल को भी मिल चुकी है धमकी

बता दें कि इससे पहले पीपुल्स यूनिवर्सिटी सहित नापतौल कार्यालय और एम्स अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है, हालांकि मेल करने वालों को अब तक तलाशा नहीं किया जा सका है। भोपाल में पिछले एक महीने में 5वीं बार धमकी भरा मेल आया है. अब तक जितने भी धमकी भरे मेल आए हैं, सब फर्जी साबित हुए हैं।


 

 

 

 


संबंधित समाचार