होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भोपाल में दिनदहाड़े हमला: हिस्ट्रीशीटर पर हथौड़ों से वार, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में दिनदहाड़े हमला: हिस्ट्रीशीटर पर हथौड़ों से वार, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Crime : राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बीच चौराहे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सनसनीखेज वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं हमले में इस्तेमाल की गई एक स्कार्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

25 जनवरी को हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को स्कार्पियो और बुलेरो गाड़ियों में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने जेल से जमानत पर बाहर आए हिस्ट्रीशीटर बदमाश कुलदीप पटेल पर हमला कर दिया था। बदमाशों ने कुलदीप को उसकी स्कार्पियो से बाहर खींचा और हथौड़ों से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में कुलदीप पटेल के दोनों हाथों की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

CCTV फुटेज से मिली सफलता

घटना के बाद कोलार पुलिस ने भोपाल, रायसेन और नर्मदापुरम जिलों में लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

हवाला से जुड़ा मामला?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हमला अवैध उत्खनन और हवाला कारोबार से जुड़ी आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है। कोलार पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का बड़ा खुलासा किया जाएगा।


संबंधित समाचार