होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHARAT JODO YATRA : मध्य प्रदेश में 10वें दिन आगर-मालवा जिले में प्रवेश करेगी राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा

BHARAT JODO YATRA : मध्य प्रदेश में 10वें दिन आगर-मालवा जिले में प्रवेश करेगी राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा

BHARAT JODO YATRA : कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को आज मध्य प्रदेश में 10 दिन पूरा हो चूका हैं। राहुल गाँधी की यह यात्रा आज उज्जैन से आगे बढ़ रही और आगर-मालवा जिले में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह भी हर रोज की तरह 6 बजे से शुरू हो चुकी हैं जिसमे सुबह 10 बजे टी- ब्रेक आगर जिले के तानोदियाँ गो में होगा।

READ MORE : छत्तीसगढ़ के सारे अस्पतालों में होगा अब मुक्त इलाज, सरकार जल्द लागु करेगी छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य न्याय योजना

86वें दिन यात्रा आगर-मालवा जिले में प्रवेश कर जाएगी। इस यात्रा में सबसे लंबी दूरी आगर जिले में ही तय करेगी। यात्रा 3 दिन और दो रात रुक कर जिले में 97 किलोमीटर की यात्रा करेगी। यानी प्रदेश में कुल यात्रा की 25 प्रतिशत दूरी आगर जिले में रहेगी। यहां से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। इस दौरान राहुल गाँधी बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।

READ MORE : एक दिन के लिए स्थगित हुई विधानसभा सदन की कार्रवाई

यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले में प्रवेश स्थल से लेकर अंतिम छोर तक फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर लगाकर जगह-जगह स्वागत की तैयारी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, प्रशासन द्वारा भी तैयारी की है। यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया गया है।

latest news Videos यहां देखें:

 


संबंधित समाचार