होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी फिर करेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’, गुजरात से मेघालय तक जाएगी

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी फिर करेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’, गुजरात से मेघालय तक जाएगी

Bharat Jodo Yatra:  कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच हो सकती है। राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा सिर्फ पैदल नहीं होगी, कुछ दूरी वाहनों से भी तय की जाएगी।

रूट का ऐलान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने 8 अगस्त को किया था। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सितंबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की योजना बना रही है।

कन्याकुमारी से श्रीनगर तक हुई थी यात्रा:
राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इसका समापन हुआ था। 145 दिन चली इस यात्रा ने करीब 3570 किमी का सफर तय किया था।

इस यात्रा ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ। इनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।


संबंधित समाचार