होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHANUPRATAPPUR BY- ELECTION : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने किया संचालन समिति का गठन, प्रदेश के बड़े नेताओ को मिली पार्टी की जिम्मेदारी

BHANUPRATAPPUR BY- ELECTION : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने किया संचालन समिति का गठन, प्रदेश के बड़े नेताओ को मिली पार्टी की जिम्मेदारी

BHANUPRATAPPUR BY- ELECTION : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने सोमवार शाम को चुनाव संचालन समिति की घोषणा की। जिसमे कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओ कांकेर की प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सञ्चालन समिति में बड़ी भूमिका मिली हैं।

READ MORE : 5.6 तीव्रता वाले भूकंप ने इंडोनेशिया में मचाया भगदड़, 44 की मौत 300 लोग घायल

इस समिति में तीन विधायकों और दो सांसदों सहित 19 नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा बस्तर सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम को रखा गया है। उनके अलावा बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी और अंतागढ़ विधायक अनूप नाग को भी चुनाव संचालन समिति में रखा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कांकेर के जमीनी नेता राजेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री रवि घोष को भी संचालन समिति का सदस्य बनाया गया है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामाकन भर लिया हैं अब चुनाव होना बाकी हैं।   

READ MORE : टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, सोशल मीडिया के जरिए साझा की जानकारी

   


संबंधित समाचार