होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 3 नवंबर को कहां-कहां जाएंगे गृह मंत्री? मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 3 नवंबर को कहां-कहां जाएंगे गृह मंत्री? मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अपने प्रवास के दौरान शाह रायपुर और नया रायपुर में कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे। इस दौरान वे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नया रायपुर के राज्योत्सव मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित अपने आवास 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे वे पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे और पांच मिनट बाद रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

दोपहर 3:05 बजे उनके स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वे सड़क मार्ग के जरिए पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन

अस्पताल कार्यक्रम पूरा होने के बाद शाम 5:05 बजे अमित शाह नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे उनके वहां पहुंचने का समय निर्धारित है।

इसके पांच मिनट बाद यानी शाम 5:35 बजे विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) के लोकार्पण का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए 10 मिनट का समय तय किया गया है। लोकार्पण के बाद शाम 5:50 बजे वे राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना होंगे।

रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में रहेंगे

अमित शाह शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह का आयोजन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री इस समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

समारोह समाप्त होने के बाद रात 8 बजे वे सड़क मार्ग से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।


संबंधित समाचार