होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 50 से ज्यादा निलंबित, हड़ताल से बढ़ा टकराव

छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 50 से ज्यादा निलंबित, हड़ताल से बढ़ा टकराव

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सरकार और प्रशासन ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। प्रदेशभर में जारी हड़ताल के बीच 50 से अधिक पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी शामिल हैं। शासन ने उन्हें भी निलंबित कर दिया है।

कोरबा से बलरामपुर तक पटवारियों पर गिरी गाज

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले में राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष और दर्री तहसील में पदस्थ पटवारी मिथिलेश वर्मा को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। वहीं बलरामपुर और वाड्रफनगर क्षेत्र में मुख्यालय में अनुपस्थित रहने और हड़ताल जारी रखने के मामले में पांच पटवारियों के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।

प्रदेशभर में 50 से ज्यादा पटवारियों पर कार्रवाई

हड़ताल को लेकर प्रशासन का सख्त रुख अब अलग-अलग जिलों में दिखाई देने लगा है। अब तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 50 से अधिक पटवारियों को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई की जद में पटवारी संघ के पदाधिकारी और विभिन्न तहसीलों में तैनात कर्मचारी भी आए हैं।

13 अक्टूबर से काम बंद कर हड़ताल पर पटवारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पटवारी 13 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। लंबे समय से जारी इस आंदोलन के कारण राजस्व विभाग के कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो रहे हैं। जमीन संबंधी प्रकरणों, नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व सेवाओं के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अब 50 से अधिक पटवारियों के निलंबन के बाद सरकार और पटवारी संघ के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन की सख्ती से हड़ताल खत्म होगी या पटवारी संघ अपने आंदोलन को और तेज करेगा?


संबंधित समाचार