होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Fashion Trends 2022: दूसरों से डिफरेंट लुक के लिए कैरी करें ये ज्वेलरी, जानें आजकल क्या है ट्रेंडिंग

Fashion Trends 2022: दूसरों से डिफरेंट लुक के लिए कैरी करें ये ज्वेलरी, जानें आजकल क्या है ट्रेंडिंग

Jewelry Trends 2022: बारिश के त्यौहारी मौसम में अधिकतर महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट (traditional outfits) पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी (matching jewelry) कैरी करें तो आपका लुक कंप्लीट नजर आएगा। आप इस दौरान स्टाइलिश (stylish) दिखने के लिए डिजाइनर ईयररिंग्स (designer earrings), चूड़ियां (bangles), नेकलेस (necklaces) और पायल (anklets) पहन सकती हैं। यहां हम कुछ ऐसी ज्वेलरी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद की इंडियन या वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ कैरी कर सकती हैं। 

हैंगिंग ईयररिंग्स: अगर आपका फेस राउंड शेप है तो आप हैंगिंग ईयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा लंबा नजर आएगा। साथ ही आपको डिफरेंट, स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। इन दिनों मार्केट में कई तरह के हैंगिंग ईयररिंग्स ट्रेंड में हैं। वैसे इन दिनों महिलाएं गोल्ड और सिल्वर हैंगिंग ईयररिंग्स पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। 
हरी चूड़ियां: सावन के महीने में हरी चूड़ियों का काफी क्रेज होता है। अगर आप शादी-शुदा हैं तो इस दौरान हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। इससे आपको परफेक्ट सीजनल लुक मिलेगा। मार्केट में ग्रीन कलर में कई तरह की चूड़ियां उपलब्ध हैं। आप अपनी पसंद की चूड़ियां लेकर पहन सकती हैं। सूट या साड़ी के साथ ग्रीन कलर की चूड़ियां बहुत फबती हैं।
स्टेटमेंट बोहो चोकर: बोहो चोकर ज्वेलरी एवरग्रीन फैशन आइटम है। आप इस सुहाने मौसम में स्टेटमेंट बोहो चोकर पहन सकती हैं। बोहो चोकर को कुर्ती के साथ कैरी किया जा सकता है। इससे आपको परफेक्ट इंडियन लुक मिलेगा। लेकिन कुछ लड़कियां बोहो चोकर को इंडो-वेस्टर्न के साथ ही पेयर करना पसंद करती हैं। आप इस ज्वेलरी को ऑफिस, पार्टी या किसी खास ऑकेजन पर भी कैरी कर सकती हैं। 
पायल: मैरीड वूमेन इस मौसम में चाहें तो पायल भी पहन सकती हैं। छोटे-छोटे घुंघरू वाले पायल को आप ऑफिस में भी कैरी करके जा सकती हैं। इसके अलावा अनमैरिड लड़कियां एंकलेट्स पहन सकती हैं। अगर आप पायल या एंकलेट्स पहन रही हैं, तो एंकल लेंथ की पैंट या जींस पहनें। इससे आपके पैर काफी खूबसूरत और सुंदर नजर आएंगे।
(फैशन डिजाइनर स्वीकृति उनियाल से बातचीत पर आधारित)

 


संबंधित समाचार