होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026: विदेशी रनर्स और आत्मसमर्पित नक्सलियों की भागीदारी बनी खास

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026: विदेशी रनर्स और आत्मसमर्पित नक्सलियों की भागीदारी बनी खास

जगदलपुर। बस्तर में आयोजित होने वाली ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ इस बार कई मायनों में खास होने जा रही है। 22 मार्च को होने वाला यह आयोजन अब सिर्फ एक स्थानीय खेल प्रतियोगिता नहीं रह गया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय धावकों, बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक परिवर्तन के संदेश का बड़ा मंच बनता दिख रहा है। बड़ी संख्या में हुए पंजीकरण और विदेशी एथलीटों की भागीदारी ने इस मैराथन को खास महत्व दे दिया है।

5 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन, 68 विदेशी धावक उतरेंगे ट्रैक पर

आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 5 हजार से ज्यादा धावकों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 68 विदेशी धावकों की भागीदारी सबसे ज्यादा चर्चा में है। लंबी दूरी की दौड़ में मजबूत पहचान रखने वाले इथोपिया के 42 और केन्या के 26 धावक इस आयोजन में शामिल होंगे। इन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के आने से प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच दोनों बढ़ गए हैं।

लालबाग मैदान से चित्रकोट जलप्रपात तक होगी 42 किमी की दौड़

इस मैराथन का मुख्य आकर्षण 42 किलोमीटर की फुल मैराथन है। यह दौड़ जगदलपुर के लालबाग मैदान से शुरू होकर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तक पहुंचेगी। ‘भारत का नियाग्रा’ कहे जाने वाले चित्रकोट तक का यह सफर न केवल धावकों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, बल्कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा।

बस्तर की सकारात्मक और शांतिप्रिय छवि को मिलेगा बल

बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने इस आयोजन को बस्तर के लिए गौरव का अवसर बताया है। उन्होंने विदेशी और बाहरी राज्यों से आने वाले धावकों का स्वागत करते हुए अधिक से अधिक लोगों से मैराथन में जुड़ने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आयोजन खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ दुनिया के सामने बस्तर की एक नई, शांतिपूर्ण, साहसी और सकारात्मक छवि पेश करेगा।

सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा भी होंगे शामिल

मैराथन की सबसे प्रेरक तस्वीर सुकमा जिले से सामने आई है, जहां नक्सल पुनर्वास केंद्र से जुड़े 30 पुनर्वासित युवा भी इस दौड़ में हिस्सा लेंगे। यह भागीदारी केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि उन युवाओं की नई जिंदगी, नए भरोसे और मुख्यधारा में वापसी का प्रतीक है। 

 


संबंधित समाचार