होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mp news : देशभर में आज बैंकिंग सेवाएं ठप, 5 सूत्री मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी, दिया अल्टीमेटम

Mp news : देशभर में आज बैंकिंग सेवाएं ठप, 5 सूत्री मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी, दिया अल्टीमेटम

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में आज 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतरे और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल का असर प्रदेश के करीब 7,000 शाखाओं में देखने को मिला। इतना ही नही भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत सभी जिलों में सरकारी और निजी बैंकों में भी कामकाज पूरी तरफ बंद रहें। 

26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल 

इससे कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, KYC और लॉकर जैसी सेवाएं प्रभावित हैं। ग्राहकों को ATM में भी कैश की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। साथ ही 28 से 30 सितंबर तक भी  हड़ताल किया जाएगा। 

5-डे वर्किंग को लेकर दो साल से इंतजार

बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव लंबे समय से केंद्र सरकार के पास लंबित है। UFBU के मुताबिक, 8 मार्च 2024 को IBA और बैंक यूनियनों के बीच हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते और 9वें जॉइंट नोट में 5-डे वर्किंग का प्रस्ताव शामिल किया गया था।

प्रस्ताव के तहत बैंक कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करेंगे। इसके बदले शनिवार को बैंक शाखाओं में भी अवकाश रहेगा। यूनियनों का दावा है कि IBA की ओर से प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने के बावजूद अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।

हर शनिवार रहेगी छुट्टी

बता दे कि मौजूदा व्यवस्था में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। 5-डे बैंकिंग लागू होने के बाद सभी शनिवार को अवकाश रखने का प्रस्ताव है।इसके लिए सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग के कामकाजी घंटों में प्रतिदिन करीब 40 मिनट की बढ़ोतरी की जाएगी।

यह है प्रमुख मांगे..

5 दिन बैंकिंग सप्ताह लागू करें 

खाली पद भरने और ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने की मांग

स्केल-4 से ऊपर अधिकारियों की पीएलएफआई  वापस लेने

पेंशन अपडेट एवं समान डीए

एनपीएस की जगह ओपीएस


संबंधित समाचार