होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : MBBS इंटर्न के बाद आयुर्वेद इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, दी ये चेतावनी

MP NEWS : MBBS इंटर्न के बाद आयुर्वेद इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, दी ये चेतावनी

भोपाल : मध्य प्रदेश में एक बार फिर स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग तेज हो गई है। मध्य प्रदेश में आयुर्वेद इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया और 15 दिनों के अंदर मांग पूरी करने की बात कही। इतना ही नहीं आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो वो काम बंद हड़ताल करेंगे। 

 9,383 रुपये प्रति माह मिलता है स्टाइपेंड 

बता दे कि अभी इंटर्न डॉक्टरों को 9,383 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिल रहा है, जिसे उन्होंने अपर्याप्त बताते हुए 21,500 रुपये करने की मांग की। इतना ही नहीं इंटर्न डॉक्टर्स का कहना है कि देश के 15 प्रदेशों में सबसे कम आयुर्वेद इंटर्न का स्टाइपेंड है। 

अन्य जगहों पर जानें कितना मिलता है स्टाइपेंड

प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में स्टाइपेंड 33 हजार 99 रुपए प्रति माह , ओडिशा में तीस हजार, तेलांगाना में 29 हजार 792 रुपए, बिहार में 27 हजार, आंध्रप्रदेश में 25 हजार 906 रुपए, केरल में 23 हजार, कर्नाटक में 22 हजार 500 रुपए, असम-महाराष्ट्र में 18 हजार, छत्तीसगढ़ में 15 हजार 900 रुपए, पंजाब-उत्तराखंड में 15 हजार रुपए है। जबकि राजस्थान में 14 हजार रुपए के स्टाइपेंड के साथ डीए भी मिलता है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 10 हजार रुपए मिलते हैं। मध्य प्रदेश में सिर्फ 9383 रुपए दिए जा रहे हैं। इसलिए यहां भी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई है।


संबंधित समाचार