होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA NEWS : माधवेंद्र सिंह परिहार के हाथों में दतिया की कमान, आगामी चुनाव में तीनों विधानसभा सीट जीत का किया दावा

DATIA NEWS : माधवेंद्र सिंह परिहार के हाथों में दतिया की कमान, आगामी चुनाव में तीनों विधानसभा सीट जीत का किया दावा

दतिया : दतिया के नए जिलाध्यक्ष बनने के बाद माधवेंद्र सिंह परिहार के निवास पर जहां बधाईयों के लिए तांता लगा हुआ है। तो वही दूसरी तरफ दतिया की कमान मिलने को लेकर माधवेंद्र सिंह परिहार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में बीजेपी तीनों विधानसभा सीट जीतेगी। साथ ही भंग की गई कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो की वापसी होगी। 

नरोत्तम मिश्रा कभी किसी पर दबाव नहीं डालते

इतना ही नहीं परिहार ने संगठन को मजबूत करने और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। वहीं, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर नए जिलाध्यक्ष ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा कभी किसी पर दबाव नहीं डालते। उन्होंने संगठन में समन्वय और मिलकर काम करने पर जोर दिया।

परिहार लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए 

बता दें कि माधवेंद्र सिंह परिहार लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और कई जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। लेकिन उनके सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और नई जिला कार्यकारिणी का गठन करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बधाई देने समर्थकों की उमड़ी भीड़ 

जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद माधवेंद्र सिंह परिहार के निवास पर उनके समर्थकों की बड़ी संख्या में पहुंचने का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरण किया। 


संबंधित समाचार