मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से बुधवार को “एड्स का ज्ञान, बचाए जान” संदेश के साथ विशेष अभियान की शुरुआत की गई। आगामी दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के जरिए युवाओं एवं आम लोगों को HIV संक्रमण के कारणों, बचाव, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा।
12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगा अभियान
12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान लोगों से जागरूकता अभियान से जुड़ने और स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की जाएगी।
विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने की अभियान की शुरुआत
बता दें कि इस अभियान की शुरुआत सिविल अस्पताल परिसर से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर की।