होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : MP में BAN हुआ एनालॉग पनीर, CM ने जारी किया आदेश, इन राज्यों में भी लगा प्रतिबंद

BREAKING NEWS : MP में BAN हुआ एनालॉग पनीर, CM ने जारी किया आदेश, इन राज्यों में भी लगा प्रतिबंद

भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीएम ने गुजरात रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री निवास पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। 

प्राकृतिक पनीर को ही प्रोत्साहित करेंगे

इसके साथ ही सीएम ने साफ़ कहा कि हम दूध का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे चल रहे हैं। एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हम बढ़ावा नहीं देंगे।

महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी पनीर बैन 

बता दें कि महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में पहले ही एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया गया है। तो वही अब मध्य प्रदेश एनालॉग पनीर पर बैन लगाने वाला चौथा राज्य बन गया है। 

क्या होता है एनालॉग पनीर?

एनालॉग पनीर दिखने और इस्तेमाल में सामान्य पनीर जैसा होता है, लेकिन इसे पूरी तरह दूध से तैयार नहीं किया जाता। इसमें दूध की जगह या उसके साथ वनस्पति वसा/तेल, मिल्क प्रोटीन और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी लागत सामान्य दूध से बने पनीर की तुलना में कम पड़ती है


संबंधित समाचार