होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छग विधानसभा बजट सत्र का 12वां दिन: प्रश्नकाल में सीएम साय समेत कई मंत्री देंगे जवाब, अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा...

छग विधानसभा बजट सत्र का 12वां दिन: प्रश्नकाल में सीएम साय समेत कई मंत्री देंगे जवाब, अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज सदन में धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे, जिसे सत्र का प्रमुख एजेंडा माना जा रहा है।

प्रश्नकाल में मंत्री देंगे जवाब:

सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। प्रश्नकाल के दौरान विधायकों द्वारा विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए जाने की संभावना है।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी रखेंगे पत्र:

सदन की कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए सरकार का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर दिलाएंगे।

याचिकाओं की प्रस्तुति भी होगी:

विधानसभा में विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा विभिन्न याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं मंत्री टंक राम वर्मा और ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य भी सदन में पेश करेंगे। अनुदान मांगों पर चर्चा आज सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन करेंगे।

11वें दिन भी कई मुद्दों पर हुई थी चर्चा:

विधानसभा के 11वें दिन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय सवालों के जवाब दिए थे। वहीं विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू ने विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराया था। इसके अलावा विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव ने याचिकाएं प्रस्तुत की थीं। सदन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा हुई थी।


संबंधित समाचार