होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अर्जुन और मलाइका की शादी को लेकर आई बड़ी खबर, शहनाई बजवाने के लिए कपल को है सर्दियों का इंतजार

अर्जुन और मलाइका की शादी को लेकर आई बड़ी खबर, शहनाई बजवाने के लिए कपल को है सर्दियों का इंतजार

पिछले कुछ वर्षों से लवबर्ड्स, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रोमांस को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों की शादी को लेकर फेंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस कपल को फॉलो करते हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नही है। जी हां, ताजा रिपोर्ट्स की माने तो कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड में जल्द एक और शहनाई बजने वाली है। हाल ही में फैंस ने विक्की कौशल- कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर- आलिया भट्ट को इंटिमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधते देखा और अब इस लिस्ट में अर्जुन और मलाइका का नाम भी जुड़ने जा रहा है।
 

एक-दूसरे से शादी करने के लिए सीरियस हैं अर्जुन-मलाइका

अर्जुन-मलाइका की शादी की खबरों को लेकर एक सूत्र ने कहा, "अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के प्यार में काफी सीरियस हैं। उनका प्यार कुछ ऐसा है जिसने हमें सच्चे प्यार में फिर से विश्वास दिलाया। और अब उन्होंने शादी कर अपने रिश्ते में आगे बढ़ने का फैसला किया है। उम्मीद है कि ये कपल विंटर वेडिंग कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों को सर्दियों का मौसम पसंद है और इसलिए उन्होंने नवंबर या दिसंबर में तारीख तय करने और दोस्तों और परिवार के बीच एक इंटिमेट शादी करने का फैसला किया है।"

अर्जुन और मलाइका एक भव्य शादी नहीं चाहते हैं

सूत्र ने आगे कहा, "अर्जुन और मलाइका एक भव्य शादी नहीं चाहते हैं, वे सादगी में विश्वास करते हैं और इसलिए वे अपनी शादी को पंजीकृत करने के बाद एक शादी की पार्टी होस्ट करने जा रहे हैं। पार्टी में इंडस्ट्री और परिवार के करीबी दोस्त ही नजर आएंगे। सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे, जबकि करीना कपूर खान जो इस कपल के बेहद करीब हैं, निश्चित रूप से अतिथि सूची में हैं।"
 

शादी के लिए इस आउटफिट को चुनेंगे अर्जुन और मलाइका

मलाइका और अर्जुन अपनी शादी की आउट फिट पर ज्यादा खर्चे नहीं करेंगे। जानकारी के मुताबिक मलाइका शादी के दिन एक सिंपल साड़ी का चुनाव करेंगी, जबकि अर्जुन एक साधारण कुर्ते में नजर आएंगे। वहीं शादी के बाद पार्टी के लिए वे वेस्टर्न आउटफिट में नजर आएंगे। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से डेट कर रहे हैं। उन्होंने 2019 में इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया। अर्जुन के 34वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने वेकेशन से एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय क्रेजी, इन्सनीली फनी एन अमेजिंग अर्जुन कपूर, प्यार और खुशी हमेशा साथ रहे।" हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के साथ शादी को लेकर कहा कि वे अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि वह अक्सर अर्जुन से कहती हैं कि वह उनके साथ बूढ़ी होना चाहती हैं।

 


संबंधित समाचार