होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhurandhar में अक्षय खन्ना का दमदार किरदार, कौन था कराची का रहमान डकैत?

Dhurandhar में अक्षय खन्ना का दमदार किरदार, कौन था कराची का रहमान डकैत?

Film Dhurandhar : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद लगातार चर्चा में है। फिल्म में कई किरदार वास्तविक जीवन से प्रेरित बताए जा रहे हैं। इन्हीं में सबसे अधिक ध्यान खींच रहा है अक्षय खन्ना का निभाया हुआ गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल। शुरुआती समीक्षाओं में उनके लुक और प्रदर्शन की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन असल जिंदगी में रहमान डकैत कौन था? चलिए जानते हैं।

कराची के रहमान डकैत की कहानी

अक्षय खन्ना का किरदार रहमान बलूच उर्फ रहमान डकैत, 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में कराची के सबसे भयावह गैंगस्टरों में गिना जाता था। ल्यारी इलाके में जन्मे रहमान के पिता दादल बलूच 1964 से ड्रग तस्करी में सक्रिय थे। इसी माहौल में पलने वाला रहमान किशोरावस्था में ही अपराध की दुनिया में उतर गया।

कम उम्र में अपराध की शुरुआत

रहमान डकैत से जुड़ी कई क्रूर कहानियां सामने आती हैं। कहा जाता है कि 13 साल की उम्र में उसने पहली हत्या की थी। यही नहीं, एक विवाद के चलते उस पर अपनी मां की हत्या का भी आरोप लगा, जो कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह से संबंध रखती थीं। उसके गिरोह की ल्यारी में गहरी पकड़ थी, जहां ड्रग तस्करी, हथियारों का व्यापार और राजनीतिक गुटों की साजिशें आम बात थीं। रहमान पीपुल्स अमन कमेटी से भी जुड़ा था और राजनीतिक संरक्षण के सहारे इलाके में दबदबा बनाए रखता था।

पकड़ा गया, फिर फरार… और मुठभेड़ 

2005 में उसे ज़ुल्फ़िकार मिर्ज़ा द्वारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में वह भाग निकला। आखिरकर 2009 में एक पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई, जिससे ल्यारी के गिरोहों की सत्ता संरचना हिल गई।

फिल्म और वास्तविकता का जुड़ाव

फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी कहानी ल्यारी गैंगवार और पाकिस्तानी प्रशासन द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ल्यारी से प्रेरित है। अक्षय खन्ना का रहमान डकैत वाला किरदार इसी पृष्ठभूमि को जीवंत करता दिखता है।


संबंधित समाचार