भोपाल : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए सप्लीमेंट्री एग्जाम की व्यवस्था को खत्म कर सेकंड बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू कर दिया है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल तक जारी रहेंगी। जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किये है वो फटाफट MPonline की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अप्लाई करें।
द्वितीय बोर्ड परीक्षा 7 मई से होगी शुरू
पहले आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल थी। जिसे एमपी बोर्ड ने आगे बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दिया हैं। यह मौका उन स्टूडेंट्स के लिए खास है जो अपने अंक सुधाना चाहते है और उनके लिए भी खास है। जो परीक्षा में फैल हो चुके है। द्वितीय बोर्ड परीक्षा 7 मई से शुरू होगी। जिसको लेकर टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।
टाइमटेबल जारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी टाइमटेबल के मुताबिक द्वितीय परीक्षा को 7 मई से आयोजित की जाएगी. जिसमें 10वीं की परीक्षा 7 मई से 19 मई तक चलेगी. इसके अलावा, 12वीं की परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 25 मई तक आयोजित होगी. बता दें कि सभी पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में पेपर संपन्न कराए जाएंगे.
इतनी लगेगी फीस
सेकंड बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को एक सब्जेक्ट के लिए 500 रुपये, दो के लिए 1000 रुपये, तीन या चार के लिए 1500 रुपये और चार से ज्यादा के लिए 2000 रुपये देने होंगे।
कैसे करें आवेदन
- फॉर्म भरना आसान है.
- ऑनलाइन जाकर रोल नंबर डालिए,
- अपने सब्जेक्ट चुनिए और फीस जमा कर दीजिए.
- ध्यान रहे, बिना फीस के फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा, इसलिए ये स्टेप मिस न करें.