भोपाल : राजधानी दिल्ली से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर के रोहिणी सेक्टर-16 में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के चलते मौके पर जहां अफरा तफरी मची हुई है। तो वही मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिन्हे बचाने के लिए दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
शाम 4.20 बजे के आस पास हुआ हादसा
हादसा रोहिणी सेक्टर सेक्टर-16 स्थित पॉकेट जी-5 एमसीडी स्कूल के पीछे हुआ। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक जमींदोज हो गई। हादसा शाम करीब 4.20 बजे के आस पास हुआ। हादसे की वजह फ़िलहाल साफ़ नहीं है। वही पुलिस की टीम पूरे हादसे पर नजर बनाई हुई है।
बचाव कार्य जारी
बताया जाता है कि बारिश की वजह से यह हादसा हुआ और यहां पर तीन मंजिला इमारत बनाने का काम चल रहा था। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। वही यह भी कहा जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर काम चल रहा था। जिसकी वजह से मलबे के अंदर चार से पांच लोग फंसे हो सकते हैं।
एंबुलेंस और मेडिकल टीमों मौके पर मौजूद
मलबे को हटाने के लिए jcb मशीन को बुलाया गया है। वही एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। फिलहाल प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और लोगों से घटनास्थल के पास न जाने की अपील की है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबा पूरी तरह हटने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लोग इसकी चपेट में आए और हादसे की असली वजह क्या थी।