होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: इंदौर के नेताओं का BJP में बढ़ा कद, किसी को अनुशासन तो किसी को वित्त समिति की मिली कमान

MP POLITICS: इंदौर के नेताओं का BJP में बढ़ा कद, किसी को अनुशासन तो किसी को वित्त समिति की मिली कमान

इंदौर। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर के तीन वरिष्ठ नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जारी किए नियुक्ति पत्र

नई नियुक्तियों के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू सिंह रघुवंशी को अनुशासन समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता दीपक जैन टीनू को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। राऊ विधायक मधु वर्मा को वित्त समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

पूर्व सांसद आलोक संजर को बड़ी जिम्मेदारी 

इसके अलावा पूर्व सांसद आलोक संजर को प्रदेश सत्कार प्रभारी बनाया गया है। पार्टी में वित्त समिति और अनुशासन समिति के गठन के बाद यह एक और अहम नियुक्ति मानी जा रही है।

अमित शाह से मुलाकात के बाद एक्शन में एमपी बीजेपी

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बंटवारे और नई नियुक्तियों का दौर तेज हुआ है।


संबंधित समाचार