होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दुनिया में पहली बार अल्बानिया में बनी एआई मंत्री: घूसखोरी रोकने के लिए की गई अभिनव पहल...

दुनिया में पहली बार अल्बानिया में बनी एआई मंत्री: घूसखोरी रोकने के लिए की गई अभिनव पहल...

तिराना: करप्शन के कारण दुनियाभर की सरकारें परेशान हैं। अब करप्शन रोकने के लिए सरकार में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को शामिल किया जा रहा है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने हाल ही में चौथी बार चुनाव जीतने के कुछ महीनों बाद डिएला को अपने कैबिनेट में शामिल किया है। इस 'मंत्री' को न तो रिश्वत दी जा सकती है और न ही इस पर किसी तरह की धमकी का असर होगा। सरकार यह देखना चाहती है कि एआई की मदद से किस हद तक पारदर्शिता लाई जा सकती है।

यह काम करेगा एआई 'मंत्री':

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने इस एआई बॉट को यह कहकर पेश किया कि यह पहला ऐसा कैबिनेट मंत्री है, जो फिजिकली मौजूद नहीं है। यह नई गवर्नेस की दिशा में एक सांकेतिक कदम है। बता दें कि यह बॉट डेटा एनालाइज करने के साथ-साथ नियमों का भी पालन करेगा और मेरिट के आधार पर अपने निर्णय लेगा। इस पर निजी रिश्तों, धमकी, दबाव या लालच जैसी चीजों का असर नहीं होगा। इसका काम सरकारी ठेकों में पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है। अल्बानिया में आमतौर पर सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं और इसे लेकर लगातार विवाद भी रहता है।

डिएला का हुआ प्रमोशन:

डिएला एक दम नई चीज नहीं है। दरअसल, इस बॉट का इस्तेमाल सरकारी डॉक्यूमेंट बनाने में नागरिकों की मदद करने के लिए हो रहा था। अब उसे नई और बड़ी भूमिका दी गई है, जिस पर अल्बानिया के लोगों के साथ-साथ दुनियाभर की नजरें टिकी हुई है।

10 लाख लोगों की मदद कर चुकीं डिएला:

अल्बानियाई भाषा में डिएला नाम का मतलब धूप या 'सूरज होता है। डिएला इससे पहले भी अल्बानिया में काम कर चुकी है। वह एक एआई-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट थी, जो नागरिकों को सरकारी दस्तावेज पाने में मदद करती थी। यानी कि अल्बानियाई नागरिक पहले से ही डिएला से परिचित हैं। रामा का दावा है कि डिएला ने ई-अल्बानिया प्लेटफॉर्म पर दस लाख से ज्यादा लोगों को मदद की।

यह कहते हैं टेक्निकल एक्सपर्ट:

भ्रष्टाचार-विरोधी एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि एआई से फायदा हो सकता है। किंग्स कॉलेज लंदन के डॉ. एंडी होक्सहाज का कहना है कि अगर एआई सही तरह से प्रोग्राम किया जाए, तो यह आसानी से बता सकता है कि कम्पनी ने जो दावें किए थे उसे पूरा किया या नहीं।


संबंधित समाचार