होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

AGRA NEWS : आगरा के होटल अम्पायर में पुलिस ने उज्बेकिस्तान की दो लड़कियों को किया गिरफ्तार, होटल स्टाफ को दिखाया फर्जी आधार कार्ड

AGRA NEWS : आगरा के होटल अम्पायर में पुलिस ने उज्बेकिस्तान की दो लड़कियों को किया गिरफ्तार, होटल स्टाफ को दिखाया फर्जी आधार कार्ड

AGRA : उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा पुलिस ने होटल अम्पायर में पहचान छिपाकर रह रही 2 उज्बेकिस्तानी लडकियों को गिरफ्तार किया हैं। दोनों उज्बेकिस्तानी लडकियों के पास  से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बरामद किये हैं,

यह भी पढ़ें : देश के दिग्गज विपक्षी नेता शरद पवार की तबियत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी में कराया गया भर्ती

ये लडकियां ताजगंज इलाके के होटल अम्पायर में अपनी पहचान छिपाकर रुकी थी उनके अधर कार्ड में दिल्ली का पता लिखा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की किसी ने सूचित किया था की ताजनगरी फेस-1 स्थित होटल द अंपायर में विदेशी लड़कियां अवैध रूप से रुकी हैं। सूचना पर थाना ताजगंज SO भूपेंद्र बालियान ने महिला पुलिस के साथ होटल में छापा मारा। होटल में तलाशी के दौरान दोनों उज्बेकिस्तान की लड़कियां मिली हैं। और दोनों लडकियों की उम्र 20 और 25 वर्ष के बीच की हैं।

यह भी पढ़ें : अल्लू अर्जुन ने शुरू की अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग, साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर करेगी कमाल

पुलिस की लोकल इंटेलिजेंय यूनिट (एलआईयू) जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन्होंने फर्जी आधार कार्ड कैसे बनवाया आगरा पुलिस ने दोनों लड़कियों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस और विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया है। ताकि, यह लड़कियां कब आईं थी किसी वजह से आईं थीं जैसे सवालों के जवाब मिल सके। पुलिस इस मामले तो तह तक जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उज्बेकिस्तान से आई लड़कियां फर्जी आधार कार्ड को अपनी पहचान दिखाकर होटल में रह रही थी   

यह भी पढ़ें : यूपी के मदरसों में चल रहे सर्वे की रिपोर्ट पंहुची शासन को, 7500 मदरसा गैर- मान्यता प्राप्त

 


संबंधित समाचार