होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : चार साल बाद भी नियुक्ति नहीं, भोपाल में चयनित अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, DPI कार्यालय का किया घेराव

BHOPAL NEWS : चार साल बाद भी नियुक्ति नहीं, भोपाल में चयनित अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, DPI कार्यालय का किया घेराव

भोपाल। नियुक्ति की मांग को लेकर एक बार फिर चयनित अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भोपाल में रैली निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2022 की भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने के बावजूद उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

जॉइनिंग लेटर का इंतजार

लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे माध्यमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-2) में चयनित अभ्यर्थियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें जॉइनिंग लेटर नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि वे कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं और अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वर्ग-3 और वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थी मुख्य रूप से शामिल
 
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से वर्ग-3 और विषय शिक्षक वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी शिक्षक लंबे समय से अपनी जॉइनिंग और स्कूल आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज बड़ी संख्या में शिक्षक भोपाल में इकट्ठा हुए और डीपीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं धरने पर बैठे शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक लिखित और ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मुख्य मांग

  • सभी चयनित शिक्षकों को तुरंत स्कूल आवंटित किया जाए।
  • जल्द से जल्द जॉइनिंग लेटर जारी किए जाएं।
  • चॉइस फिलिंग प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी नियुक्ति की जाए।
  • लंबे समय से चल रही देरी को समाप्त किया जाए।
     

संबंधित समाचार