उज्जैन : फिल्म 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन आज अपने परिवार के संग बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। जहां सभी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही नंदी हॉल में बैठकर महादेव के नाम के जयकारे भी लगाएं और नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस करीब 2 घंटे तक मंदिर में रही
अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार तड़के 4 बजे के करीब अपने पिता एक्टर राज अर्जुन और मां सान्या अर्जुन के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस करीब 2 घंटे तक मंदिर में रही और इसके बाद रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि सारा पहली बार महाकाल के दर्शन के लिए आई है।
महाकाल के दर्शन कर मिला सुकून
दर्शन के बाद सारा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दर्शन कर उन्हें बेहद सुकून मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ खास नहीं मांगा, बस सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
100 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुकी है सारा
बता दें कि सारा ने अपने करियर की शुरुआत महज एक टॉडलर (नन्हीं बच्ची) के तौर पर की थी और 6 साल की उम्र से पहले ही वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं. उन्हें घर-घर में पहचान 'क्लिनिक प्लस' के विज्ञापन से मिली थी. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' और मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. अब मात्र 20 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों (2025 और 2026) में काम कर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है। सारा अर्जुन मशहूर साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं और उनकी माता सान्या कथक नृत्यागना हैं।