मुंबई : 90'S की जानी मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज पूरे 48 साल की हो गई। रानी ने वैसे तो पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाएं है। लेकिन उनके कुछ किरदार ऐसे है। जो आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है। 21 मार्च 1978 को मुंबई में जन्मीं रानी मुखर्जी वैसे तो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आज उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ बातों पर एक नजर डालते है।
फिल्मी परिवार से ताल्लुक
रानी वैसे तो एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन वो कभी भी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी। रानी फैशन डिज़ाइनर बनना चाहती थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फिर क्या रानी ने फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि इसके पहले एक्ट्रेस बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' में काम किया था। रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी जाने-माने प्रोड्यूसर थे, जबकि मां कृष्णा मुखर्जी एक सिंगर रहीं।
इन फिल्मों में कर चुकी है काम
रानी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। जैसे की कुछ कुछ होता है, मर्दानी, ब्लैक, गुलाम, हर दिल जो प्यार करेगा, हम तुम, वीर जारा, बंटी और बबली, हिचकी आदि जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है।
90 से लेकर 200 करोड़ रुपये की मालकिन है एक्ट्रेस
इतना ही नहीं रानी एक फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 90 करोड़ से 200 करोड़ रुपये के बीच है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पास कई आलीशान बंगले और कार है।
आदित्य चोपड़ा से इटली में की शादी
रानी ने साल 2014 में आदित्य चोपड़ा से इटली में शादी की थी। समारोह बेहद निजी था। जिसमे केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद 2015 में उनकी बेटी अदिरा का जन्म हुआ. ‘अदिरा’ नाम आदित्य और रानी के नाम का खूबसूरत मेल है.