उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आज बॉलीवुड एक्टर गोविंद नामदेव उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा की पूजा अर्चना की। इसके बाद विशेष आराधना कर बाबा का ध्यान लगाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
मंदिर समिति ने अभिनेता का किया स्वागत -सत्कार
अभिनेता गोविंद नामदेव मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे। जहां सभी ने भक्ति भाव के साथ बाबा की पूजा अर्चना की। इसके बाद नंदी के कान में अपनी अपनी मनोकामना कही। जिसके बाद मंदिर समिति ने अभिनेता का स्वागत और सत्कार किया।
बाबा के पास आकर सकारात्मक ऊर्जा मिलती है
दर्शन के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए एक्टर ने कहा कि बाबा महाकाल से उनका रिश्ता दशकों पुराना है। उन्होंने कहा कि यहां से मुझे जो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, वह कहीं और नहीं मिल सकती। बाबा से मेरा एक अलग ही आध्यात्मिक कनेक्शन है।