होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Katni News: 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा लेखपाल, इस काम के लिए फरयादी से मांगी थी घूस

Katni News: 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा लेखपाल, इस काम के लिए फरयादी से मांगी थी घूस

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी से रिश्वतखोरी का ताजा मामला सामने आया है। जहां लोकायुक्त की टीम ने आज 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लेखपाल ने फाइल को आगे बढ़ने के लिए फरयादी से वीवो प्रो 70 मोबाइल फोन की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

फाइल को आगे बढ़ने के लिए मांगी रिश्वत 

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत में पदस्थ लेखपाल सतेंद्र सोनी ने फरयादी से फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये कीमत की  वीवो प्रो 70 मोबाइल फोन की मांग की थी। दरअसल, आशीष को 2024 में एक मामले में सह-आरोपी बनाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। अपनी बहाली के लिए जब उन्होंने प्रयास शुरू किए तो आरोपी लेखपाल ने उनकी फाइल रोक दी और रिश्वत की मांग करने लगा। जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

5000 की पहली किस्त लेते आरोपी हुआ गिरफ्तार

मामले में आगे की जानकारी देते हुए लोकायुक्त इंस्पेक्टर बृजमोहन ने बताया कि आरोपी लेखपाल शुरुआत में मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। जिसकी  शिकायत ग्राम सचिव आशीष कुमार दुबे ने की। शिकायत सही पाए जाने पर हमने आरोपी को पकड़ने का प्लान बनाया और ₹5000 की पहली किस्त लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 
 

 


संबंधित समाचार