होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

20 June 2021 राशिफल: आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

20 June 2021 राशिफल: आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

20 June 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल

मेष : आप खुद को सक्रिय रखकर अच्छी सेहत बनाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में लोगों की अवांछित मांग आज आपको परेशान कर सकती है। सड़क मार्ग पर चलते हुए आज आपको विशेष सावधान रहना चाहिए। पढाई के क्षेत्र में किसी असाइनमेंट को लेकर आज ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

वृषभ : सेहत को लेकर चल रही कोई समस्या अब जल्द ही दूर हो जाने के संकेत हैं। आपकी जरुरत के समय परिवार के लोग आपके साथ है, भरोसा रखना होगा। किसी के प्रति आकर्षण उसके साथ यात्रा पर जाने के लिए राजी कर सकता है। आज आप कोई बड़ा सामान या गजैट खरीद सकते हैं,अनुकूल समय रहेगा।

मिथुन : फिटनेस की इच्छा रखने वाले लोग व्यायाम के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आपके घर में बहुत कुछ होने वाला है, रोमांचक समय बिताएंगे। एक खूबसूरत यात्रा पर जाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन अनुकूल लग रहा है,आगे बढें।

कर्क : सेहत को लेकर आपके द्वारा उठाया गया कदम फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी से लिया गया उधार चुकाने में सफल रहेंगे,आर्थिक स्तर पर राहत मिलेगी। जल्द ही आप एक वेकेशन प्लान करने वाले हैं,सुकून का मौका नहीं छोड़ सकते। पैतृक संपत्ति के रुप में या फिर खरीद कर,आज आप जायदाद के मालिक बनेंगे।

सिंह : आप खुद को आर्थिक स्तर पर बढता हुआ महसूस कर सकेंगे,संपन्नता के संकेत हैं। सेहत के स्तर पर चल रही कोई बड़ी समस्या अब पूरी तरह से दूर हो जाने वाली है। आप अपने बचत के प्लान को आज घर के छोटे छोटे खर्च से शुरु कर सकते हैं। यात्रा पर जाने के लिए आननफानन में लिया गया फैसला रोमांचक साबित होगा। आज आप किसी बड़ी खरीददारी की योजना को आगे के लिए टाल सकते हैं।

कन्या सेहत को लेकर चल रही समस्या दूर हो जाने से सुकून और राहत महसूस करेंगे। आज प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट मिलने की राह देखने वाले लोग मायूस नहीं होंगे। आज आपको शार्ट नोटिस पर ऑफिसियल ट्रिप पर भेजा जा सकता है,तैयार रहें। प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे लोगों को अच्छी बार्गेनिंग स्किल का लाभ मिलने वाला है।
 

तुला : आर्थिक आधार मजबूत करने के लिए आप बचत पर जोर देना शुरु कर सकते हैं। सेहत को बेहतर से अच्छा बनाने के लिये व्यायाम के नए नए तरकीब निकालेंगे। अपनी गाड़ी से कहीं निकलने से पहले उसकी तकनीकी जांच आवश्यक होगी। पढाई के क्षेत्र में पैंडिंग पड़ा काम आपका बोझ बढा सकता है, इस पर ध्यान दें।

वृश्चिक : पहले से बुक किया गया अपार्टमेंट या घर आपके नाम पर कर दिया जाएगा। खुद को फिट रखने के लिए आज कुछ ज्यादा मेहनत करना पड़ सकता है। किसी घरेलू मसले को हल करने का आपका तरीका नायाब हो सकता है। घर को सजाने के लिए आज कोई नई वस्तु खरीदे जाने की संभावना है।

धनु : किसी व्यायाम का गंभीरता से पालन करने का फायदा फिटनेस में महसूस कर सकते हैं। सही जगह किए गए निवेश का लाभ मिलने का वक्त आ गया है,रिटर्न मिलना शुरु होगा। आप में से कुछ लोग लंबे समय से पेंडिंग किसी ट्रिप पर फिर से विचार कर सकते हैं। काफी तलाश के बाद आपको पसंद का अकोमोडेशन मिल जाएगा जो बजट में भी है।

मकर : सेहत को लेकर चल रहा प्रयास काफी नहीं आपको साकारत्मक रहने की जरुरत है। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको मिल जाने वाला है,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे। परिवार के लोग आपकी आवश्यकता को लेकर आज बेहद सजग नजर आने वाले हैं। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना आपके लिए बेहद खूबसूरत अनुभव साबित होने वाला है।

कुंभ : व्यायम करते समय अति से बचें, ज्यादा करने से थकान और दर्द परेशान कर सकता है। परिवार में तरक्की के स्तर पर क्या चल रहा है इस पर आपकी नजर होनी चाहिए। किसी अपोजिट जेंडर के प्रति झुकाव प्यार में बदल जाने के संकेत नजर आ रहे हैं। पढाई के क्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत का परिणाम शानदार रहने की उम्मीद है।

मीन : बैलेंस डाइट और व्यायाम का सही संतुलन बनाना आपको फिट और ऊर्जावान रखेगा। आप परिवारिक मामले से कितना सही से निपटते हैं इसकी चर्चा लोगों में होने वाली है। संभावना है कि आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में शुमार हो जाए। आपके द्वारा बुक की गई प्रॉपर्टी का पजेशन मिल जाने की संभावना नजर आ रही है।

 


संबंधित समाचार