होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! जबलपुर के महफिल बार में एक युवती की हत्या, आरोपी ने तीन बार घोपा चाकू, मचा हड़कप

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! जबलपुर के महफिल बार में एक युवती की हत्या, आरोपी ने तीन बार घोपा चाकू, मचा हड़कप

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में आपराधिक गतिविधिया इस कदर बढ़ गई है कि अब लोग खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक सिरफिरे युवक ने महफिल बार में २२ वर्षीया युवती की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना शुक्रवार शाम की है।

3 से 4 बार चाकू से किया हमला 

बताया जा रहा है कि मृतक युवती महफिल बार में खाना बनाने का काम करती थी। बीते दिन किसी बात को लेकर युवती और आरोपी पवन बर्मन के बीच बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने युवती पर धारदार चाकू से 3 से 4 बार हमला कर दिया। जिसकी वजह से युवती की मौके पर मौत हो गई। 

युवती खाना बनाने और सफाई का करती थी काम 

पुलिस ने मृतक युवती की पहचान मुस्कान चौधरी के रूप में की है। जो पिछले डेढ़ महीने से आईएसबीटी के पास स्थित मंडी नंबर-1 के सामने महफिल बार में खाना बनाने और सफाई का काम करती थी। रोज की तरह वह सुबह 10 बजे हंसते-खेलते अपने घर से काम के लिए निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक युवती साथ काम करते थे और किसी बात को लेकर दोनों के शुक्रवार को बीच बहस हुई और आक्रोश में आकर आरोपी ने युवती की हत्या कर दी। जवान बेटी की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  
 


 


संबंधित समाचार